देवरिया, मार्च 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय पालीटेक्निक कालेज में शनिवार को सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कोर्स में ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक किया गया। पालीटेक्निक कालेज के आर्किटेक्चर ब्लाक द्वारा कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पालीटेक्निक (सीडीटीपी) के अन्तर्गत कम्यूटर ऑपरेटर, गार्मेन्ट मेंकिंग, कटिंग एण्ड टेलरिंग, मशीन एम्ब्राइडरी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फैशन डिजाइन, फल और सब्जी प्रसंस्करण, संरक्षण प्लंबिंग और सैनिटरी प्रशिक्षण कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शनिवार को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आए छात्र-छात्राओं को जागरूक भी किया गया। उन्हे प्रश...