ट्रेनिंग पूरा कर लौटे आर्मी सेना का ग्रामीणों ने किया स्वागत
चतरा, जून 24 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। राहम पंचायत के बड़कीटांड निवासी राकेश उरांव आर्मी सेना का ट्रेनिंग कर अपने घर पहुंचने पर गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया। और बैंड बाजे के साथ जूलूस में जमकर लगे भारत माता की जय हो। बताया गया कि आर्मी सेना बनकर लौटे राकेश की स्वागत में पूरा गांव उमड़ा, और गाजे बाजे के बीच जूलूस युवाओं ने निकाला। इधर राकेश के स्वागत के लिए राहम मुखिया विश्वजीत उरांव पूर्व सैनिक मिथिलेश पांडेय,समाजसेवी उपेन्द्र पांडेय,शिक्षक विनय पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। पूर्व सैनिक मिथिलेश पांडेय ने कहा कि आज की युवा जहां नशा खोरी की तरफ आगे बढ़ा रही है वहीं राकेश उरांव सेना में अपना योगदान देकर सभी युवाओं का प्रेरणा श्रोत बने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.