बेंगलुरु, फरवरी 8 -- कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग हुई। जानकारी के मुताबिक यह एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के लिए उड़ा था, तभी क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट एक खुले खेत में उतरा। इसमें सवार, ट्रेनर और इंस्ट्रक्टर बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक यह छोटा विमान, सेसना 172 था। अधिकारियों के मुताबिक विमान को बेलगावी एयरपोर्ट से करीब 100 किमी पूरब, बगलकोट के खेतों में फोर्स लैंडिंग करनी पड़ी।इस छोटे विमान में इंट्रक्टर और ट्रेनर सवार थे। लैंडिंग से ऐन पहले दोनों सफलतापूर्वक विमान से निकलने में कामयाब रहे थे। हालांकि दोनों को चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि यह विमान कलबुर्गी से बेलागावी जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.