ट्रेनिंग नहीं पूरी की तो..., झारखंड के 30 हजार से ज्यादा टीचर्स पर होगा ऐक्शन
रांची, नवम्बर 12 -- झारखंड के 30,715 शिक्षकों को छह दिसंबर तक प्रशिक्षण ले लेना होगा। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। धनबाद में 53 फीसदी शिक्षकों ने अब तक प्रशिक्षण नहीं लिया है। वहीं, कोडरमा, खूंटी, गढ़वा और साहिबगंज में 31 से 36 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण नहीं लिया है। वहीं, बोकारो, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और लोहरदगा ही ऐसे जिले हैं जहां 80-84 फीसदी के बीच शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।90 दिनों का है समय राज्य के सरकारी स्कूलों के पहली से 12वीं तक के सभी शिक्षकों को अपने सतत विकास के लिए प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। जो शिक्षक प्रशिक्षण पूरा नहीं करेंगे उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को 90 दिनों के अंदर शिक्षकों को पूर्ण करना अनिवार्य है, बावजूद इसके पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे शिक्षकों के लिए 17 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.