भदोही, अगस्त 24 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव निवासी एक सीआरपीएफ जवान की बिहार में ट्रेनिंग के दौरान तबियत खराब होने से मौत हो गई। 24 अगस्त सोमवार को जवान की पार्थिव शरीर यात्रा निकाली जाएगी। चार सितंबर को उसकी ट्रेनिंग पूरी हो जाती। पीड़ित परिजनों की माने तो कसियापुर गांव निवासी 21 वर्षीय बृजेश मौर्य की नियुक्ति सीआरपीएफ में हुई थी। चल रही ट्रेनिंग के दौरान उसे बुखार हो गया। तबियत खराब होने के बाद वह दवा खाया और आराम होने पर फिर ट्रेनिंग में शामिल हो गया। इस बीच राजगीर, जिला नालंदा बिहार में चल रही ट्रेनिंग में उसकी अचानक तबियत खराब हुई और मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Orai News: चुर्खी थाने में तैनात हेड मुहर्रिर की बीमारी से मौत शव रात्रि में कसियापुर आएगा और 24 अगस्त को पार्थिव शरीर यात्रा सुरियावां नगर पंचाय...