आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़। पुलिस लाइन में रविवार को 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। नौ माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद महिला रिक्रूट आरक्षी पुलिस का हिस्सा बनीं। उन्हें सेवा की शपथ दिलाई गई। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। 20 टोलियों का निरीक्षण कर उत्कृषि प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। महिला रिक्रूट आरक्षियों का नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से पुलिस लाइन में चल रहा था। जिसमें जनपद आजमगढ़ से 235, गाजीपुर से 204, मऊ से 104, भदोही से 51 महिला रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित रहीं। अंत: कक्षीय आठ विषयों एवं बाह्य कक्षीय 10 विषयों में गहन और अनुशासित प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- महिला रिक्रूटों की हुई पासिंग आउट परेड, अब फील्ड में उतरकर संभालेंगी पुलिसिंग यह भी पढ़ें- दीक्षांत परेड के बाद 491 महिला आरक्षी यू...