ट्रेनिंग के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। सोशल मीडिया पर एमएमजी अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल के बाबू और सीएमएस पर ट्रेनिंग कराने के नाम पर 25 से 40 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।वायरल वीडियो में कुछ लोग अस्पताल के सीएमएस और एक बाबू पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इनका आरोप है कि ट्रेनिंग के नाम पर उनसे 25 से 40 हजार रुपये तक की रकम ली गई। वीडियो अस्पताल के सभी कर्मचारियों के मोबाइल पर वायरल हो रहा है। इससे अस्पताल में हड़कंप मचा है। वहीं, अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि कुछ लोग साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान डॉक्टरों ने पैसे लेने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.