इटावा औरैया, जून 13 -- चकरनगर, संवाददाता। चंबल घाटी क्षेत्र के एक युवा वायुसेना जवान की ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के 12 दिन बाद शुक्रवार को वायुसेना की टीम पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

साहिल तोमर का चयन भरेह थाना क्षेत्र के गांव महुआसूंड़ा निवासी मुन्ना सिंह तोमर के 19 वर्षीय पुत्र साहिल तोमर का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ था। वह 28 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी बेलगाम स्थित प्रशिक्षण केंद्र में भर्ती हुआ था। परिजनों के अनुसार 30 मई को ट्रेनिंग के दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे पर चला गया। शाम करीब आठ बजे जब वह दिखाई नहीं दिया तो साथियों ने कमरे में जाकर देखा, जह...