बागेश्वर, मई 18 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को सेना की ट्रेनिंग के दौरान जान गंवाने वाले जवान के पिता को 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा क्लेम देने के आदेश दिए हैं। दुग नाकुरी तहसील के उडियार गांव निवासी नवीन सिंह खाती भारतीय सेना की महार रेजिमेंट में सागर में तैनात थे। 22 जुलाई 2019 को ट्रेनिंग के दौरान दौड़ते समय वह अचानक गिर पड़े और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया। नवीन का एसबीआई में डिफेंस सैलरी पैकेज खाता था, जिसके तहत यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिला हुआ था। बीमा कंपनी ने इसे प्राकृतिक मृत्यु बताते हुए क्लेम देने से इनकार कर दिया था। आयोग के अध्यक्ष रमेश ...