ट्रेड शो से करोड़ों के ऑर्डर लेकर लौटे मेरठ के कारोबारी
मेरठ, सितम्बर 30 -- मेरठ के कारोबारियों के लिए ग्रेटर नोएडा में आयोजित 4वें यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का समापन कारोबार के लिहाज से खासा उत्साहजनक रहा। सहायक आयुक्त उद्योग दिनेश आर्य, रजी अहमद के मुताबिक ट्रेड शो में शामिल मेरठ की 40 इकाइयों के कारोबारी और निर्यातक करोड़ों रुपये के ऑर्डर और व्यापारिक संभावनाएं लेकर लौटे। अंतिम दिन बड़ी संख्या में खरीदारों और कारोबारियों की भीड़ उमड़ी। मेरठ के उद्यमियों ने देश-विदेश के खरीदारों के सामने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया और नए बाजारों के रास्ते खोले। एक अनुमान के मुताबिक मेरठ के कारोबारियों को ट्रेड शो से 300 करोड़ से लेकर 500 करोड़ तक कुल व्यापार बातचीत फाइनल होने के बाद मिल जाएगा। मेरठ के कारोबारी-निर्यातक उत्साहित यह भी पढ़ें- यूपी सरकार के मेले में समंदरों पार के खरीदारों से मिले शिल्पकारक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.