वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में देसी-विदेशी खरीदारों को बनारसी पान, तिरंगी बर्फी, लौंगलता खूब पसंद आ रहे हैं। सौ किलोग्राम से ज्यादा लौंगलता और तिरंगा बर्फी की बिक्री हो गई है। जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती एक कुंतल तो 75 किलोग्राम से अधिक चंदौली का काला चावल बिका है। बनारसी पान के काउंटर पर पान के शौकीन पहुंच रहे हैं। इमरती व्यवसायी आशीष गुप्ता ने बताया कि ऑर्डर ज्यादा होने के कारण मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। ट्रेड शो में नए ग्राहकों और कारोबारियों से मुलाकात हुई है, जिससे आने वाले समय में व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाए शामली के गुड़, खांड और जैविक उत्पाद किसान व व्यवसायी रामाश्रय कुमार पाल ने बताया कि काला चावल की खेती गो-आधारित प्राकृतिक तर...