ट्रेड शो में मेहमानों को खूब पसंद आ रही चंदौली के काले चावल की खीर
चंदौली, सितम्बर 29 -- चंदौली, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा स्थित इण्डिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चंदौली जिले के काले चावल से बनी खीर देशी-विदेशी मेहमानों को खूब रास आ रही है। वहां लगे स्टाल पर इसे पसंद करने के साथ ही स्वाद उठा रहे हैं। उद्योग विभाग की ओर से काले चावन को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के लिए वहां लगे ट्रेड शो के स्टाल में शामिल किया गया है। ग्रेटर नोयडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले की प्रसिद्ध जरी-जरदोजी का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से आए लोग आयुर्वेदिक एवं पौष्टिक गुणों से भरपूर काले चावल से बने खीर को पसंद कर रहे हैं। साथ ही जरी-जरदोजी भी पंसद किया जा रहा है। यह दोनों प्रोडक्ट सरकार की महात्वाकांक्षी योजना एक जनपद-एक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.