आजमगढ़, सितम्बर 30 -- रेशमी साड़ी की कारीगरी ने देशी-विदेशी खरीदारों को किया आकर्षित, ब्लैक पॉटरी को जापान से मिला बड़ा ऑर्डर आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) में जनपद के एक जनपद एक उत्पाद एवं एक जनपद एक व्यंजन से जुड़े उद्यमियों ने पारंपरिक उत्पादों की विशिष्टता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया। ट्रेड शो में आजमगढ़ की रेशमी साड़ी, ब्लैक पॉटरी एवं लौंगलता ने आम लोगों के साथ ही उद्यमियों का ध्यान खींचा।ओडीओपी उत्पाद रेशमी साड़ी के अंतर्गत पांच उद्यमियों मेहताब साड़ी उद्योग, अरीबा सिल्क साड़ी, कामिल हैंडलूम, आरिफ जारी साड़ी तथा वीवर्स हैंडलूम विकास केंद्र द्वारा ट्रेड शो में स्टॉल लगाकर आजमगढ़ की पारंपरिक बुनकरी एवं रेशमी साड़ियों का प्रदर्शन किया...