ट्रेड लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन जुटे 70 व्यवसायी
भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। चैंबर कार्यालय में आयोजित ट्रेड लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन शनिवार को व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया। शिविर में लगभग 70 व्यवसायियों ने नए ट्रेड लाइसेंस और नवीनीकरण के लिए अपने आवेदन जमा किए। संयोजक राजेश बंका ने बताया कि रविवार को छोड़कर यह शिविर आगामी 29 मई तक लगातार जारी रहेगा। चैंबर सदस्य सुनील बुधिया ने कहा कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को एक ही छत के नीचे बिना किसी परेशानी के लाइसेंस की सुविधा देना है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : चेंबर कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस शिविर जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.