भागलपुर, अप्रैल 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के व्यवसायी प्रतीक झुनझुनवाला ने वर्तमान ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था को त्रुटिपूर्ण बताते हुए नगर निगम और ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स को विस्तृत ज्ञापन भेजा है। उन्होंने टर्नओवर आधारित शुल्क वसूली को पूरी तरह अवैध करार देते हुए इसे अनुच्छेद 14 और 19 का उल्लंघन बताया। उन्होंने प्रमुख आपत्तियां दर्ज कराते हुए कहा कि ट्रेड लाइसेंस एक नियामक व्यवस्था है, न कि अवैध वसूली का साधन। उन्होंने हर साल नवीनीकरण की अनिवार्यता, स्पष्ट नीति के अभाव और नगर निगम द्वारा दुकानों को सील करने की धमकी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उनकी मुख्य मांगों में टर्नओवर आधारित शुल्क की समाप्ति, तर्कसंगत पुनर्गठन और पारदर्शी दिशा-निर्देश जारी करना शामिल है। यह भी पढ़ें- 32 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित चेंबर की निष्क्रियत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.