काशीपुर, अप्रैल 30 -- दीप पाठक, काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने काशीपुर नगर क्षेत्र के व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए नगर निगम के ट्रेड लाइसेंस बनवाने और वार्षिक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बिना किसी अर्थदंड के 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। नगर क्षेत्र के व्यापारियों की मांग और मेयर के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण एवं शुल्क जमा करने में देरी को देखते हुए यह विशेष छूट दी गई है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 15 मई तक व्यापारी बिना जुर्माना दिए अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...