मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम की टैक्स शाखा की टीम ने ट्रेड लाइसेंस को लेकर सूतापट्टी इलाके में बुधवार को विशेष अभियान चलाया। दुकानों की जांच की गई और जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं मिले, उन्हें तत्काल बनवाने की हिदायत दी गई। इस क्रम में कुछ व्यवसायियों ने लाइसेंस को लेकर शुल्क जमा किए। मौके पर टैक्स शाखा के प्रभारी रवि रंजन व अन्य कर्मी मौजूद थे। इस दौरान समय पर ट्रेड लाइसेंस शुल्क नहीं जमा करने वाले बकाएदारों को जल्द भुगतान करने को कहा गया। अभियान के दौरान करीब 65 हजार रुपये का राजस्व संग्रह हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.