भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर। भागलपुर खाद्यान्न व्यवसायी संघ के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार जैन ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर बिहार के जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस से मुक्त करने की मांग की थी। वहीं व्यापारियों को अनावश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं से निजात दिलाने का आग्रह किया था। इस आवेदन के बाद वित्त विभाग ने 13 मई को नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र लिखकर जन शिकायत पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...