मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ट्रेड लाइसेंस के सत्यापन, निर्गत और नवीकरण को लेकर 18 मई से उत्तर बिहार वाणिज्य व उद्योग परिषद कार्यालय में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। अगले 23 मई यानी पांच दिनों तक कैंप चलेगा। दरअसल, निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उप नगर आयुक्त अमित कुमार के मुताबिक परिषद कार्यालय में आयोजित होने वाले कैंप से व्यवसायियों को सुविधा होगी। साथ ही नगर निगम और व्यापारिक समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगा। यह भी पढ़ें- ट्रेड लाइसेंस को लेकर कल विशेष कैंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...