बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने सेक्टर 9 के भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया। देश के लिए उनके अदम साहस देशभक्ति और कुर्बानी को याद किया गया। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा देश के लिए बेख़ौफ़ लड़ते हुए उनके संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत की आजादी के इतिहास में 23 मार्च का दिन केवल एक तारीख नहीं बल्कि त्याग शौर्य और वैचारिक क्रांति का प्रतीक है। उनका यह बलिदान शहादत नहीं बल्कि सोए हुए भारत को जगाने वाली एक ऐसी हुंकार थी जिसे ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी। देव दीप सिंह दिवाकर ने मौजदा हालत पर चर्चा करते हुए कहा अमरीकी साम्राज्य वाद दुनिया को जंग के मुंह धकेलने क...