मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। संयुक्त ट्रेड यूनियन ने अपनी देशव्यापी हड़ताल को लेकर बुधवार शाम मशाल जुलूस निकाला। यह सदर अस्पताल रोड स्थित संघ भवन से निकल कर प्रधान डाकघर के समीप पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इसमें प्रधान डाकघर, बैंककर्मियों सहित किसान संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। अध्यक्षता कर रहे ट्रेड यूनियन नेता शंभु शरण ठाकुर ने कहा कि गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। यह चार नये श्रम कानूनों के अलावा वीबी जी रामजी, किसान विरोधी बीज विधेयक 2025 के विरोध में हो रहा है। मौके पर कुमार आशुतोष, रंजन महतो, मनोज कुमार यादव, अमन कुमार झा, चंद्रमोहन प्रसाद, चंद्रभूषण तिवारी, प्रदीप के कुमार पांडे, नमिता सिंह, सुरेश दास कन्नौजिया, मृत्युंजय सिंह, महेश चौधरी, काशी विश्वनाथ सहनी, राजू साह, शत्रोहन सहनी, पंकज ठाकुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.