मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की मुजफ्फरपुर जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और ट्रेड यूनियन नेता कॉमरेड मो. इदरीश का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से गले के कैंसर से ग्रसित थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें जूरन छपरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन पर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य सचिव कॉमरेड अरुण कुमार सिंह के अलावा अमन कुमार झा, अर्जुन कुमार, नरेश राम, लालबाबू महतो, लालबाबू राय, उमेश महतो, शंभू शरण ठाकुर व अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...