ट्रेड यूनियन नेता के निधन पर शोक, श्रद्धांजलि दी गई
गोंडा, अक्टूबर 5 -- गोण्डा। मिड डे मील रसोईया कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं ट्रेड यूनियन नेता केके त्रिपाठी के निधन पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी गोण्डा-बलरामपुर ने शोक जताया। जिला सचिव कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि त्रिपाठी के निधन से मजदूर-कर्मचारी आंदोलन ने एक जुझारू और संघर्षशील नेता खो दिया है। उनका निधन ट्रेड यूनियन आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। सीटू प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ राय, स्वामीनाथ, अमित शुक्ला, आशीष सिंह, अमृतलाल, के. प्रसाद, दिलीप शुक्ला, समर अनार्य, सत्यनारायण त्रिपाठी, योगेन्द्र वर्मा, इस्लाम, शुक्रुल्लाह, अहमद अली, मोहर्रम अली, श्यामपाल और नदीम जाफरी ने श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.