रुद्रपुर, मार्च 18 -- खटीमा। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर के सदस्यों ने बुधवार को एसडीएम खटीमा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। एसडीएम के पेशकार को सौंपे ज्ञापन में कर्मचारी राज्य बीमा निगम, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कवरेज सीलिंग को बढ़ाकर 35 हजार और 30 हजार किए जाने की मांग की। इसके अलावा आशा, आंगनबाड़ी, मिड डे मील वर्कर्स का मानदेय राज्य के न्यूनतम वेतन लेवल तक बढ़ाया जाए। इनको ईएसआईसी और ईपीएफओ की सुविधा दी जाए। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, प्रसूति, विवाह, मृत्यु डीबीटी दी जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश भट्ट, अवतार सिंह, परवीन राणा, गीता, अर्जुन धौनी, लखमीर सिंह, नईम अहमद, शबीना बी, नवीन अहमद, याकूब, शकुंतला, हंसा देवी, हेमा देवी, हरुली देवी, रेखा देवी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.