बेगुसराय, फरवरी 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। माकपा लोकल कमिटी की बैठक बुधवार को हसनपुर बागर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राम नरेश प्रसाद ने की। राज्य सचिव मंडल सदस्य सह पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र की सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध जैसे बुनियादी मुद्दों से भटकाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों के बीच भाईचारे को तोड़कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा जा रहा है, जबकि दूसरी ओर कॉरपोरेट मित्रों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिला सचिव मंडल सदस्य दयानिधि चौधरी ने कहा कि श्रम नीतियों में बदलाव कर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। केंद्र सरकार की श्रम नीति के विरोध में 12 फरवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.