रामगढ़, फरवरी 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन की संयुक्त मोर्चा ने गिद्दी ए परियोजना के एक्सावेक्शन वर्कशॉप में मंगलवार को पीट मीटिंग किया। इस पिट मीटिंग को यूनियन नेता बैजनाथ मिस्त्री, पुरुषोत्तम पांडेय, अरुण सिंह, गौतम बनर्जी, शशि भूषण सिंह, शंभू कुमार ने संबोधित किया। यूनियन नेताओं ने पिट मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की 44 श्रम कानून के स्थान पर 4 श्रम कोड लागू करने फैसला मजदूर विरोधी है। इसके तहत मजदूर के हक अधिकार छिन जाएगा। वहीं कोयला उद्योग निजी हाथों में चला जाएगा। इसलिए 12 फरवरी के प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को हर हाल में सफल बनाना आवश्यक है। पिट मीटिंग में अवतार सिंह, रविंद्र सिंह, सुधीर सिंह, राजू गुप्ता, देवनाथ महली, प्रदीप सिंह, जितेंद्र राणा, मुसर्रत अली आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.