प्रयागराज, अप्रैल 14 -- जिले के कर्मचारी संगठनों ने फैक्टरियों में मजदूरों को न्यूनतम 26 हजार रुपये पगार देने की मांग उठाई है। नोएडा में निजी इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारी-मजदूरों के आंदोलन के बाद यहां रविवार को कर्मचारी संगठनों ने एटक के कार्यालय में बैठक की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नोएडा की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों को 10-12 हजार रुपये पगार मिलती है। जबकि महंगाई आसमान छू रही है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के बाद कम पगार पाने वाले कर्मचारियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। वहां की 400 फैक्टरियों के कर्मचारी-मजदूर आंदोलन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मजदूरों के बाद सड़क पर उतरीं नोएडा की मेड्स, बोलीं- केवल ढाई से तीन हजार रुपए में घर कैसे चलाएं? बैठक में मौजूद इंटक, एटक एच एमएस, सीटू के साथ-साथ केंद्र राज्य कर्मचार...