जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच झारखंड के आह्वान पर मंगलवार को टाटा पावर गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों की समस्याओं को उजागर करते हुए सरकार और प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया।इस दौरान ट्रेड यूनियन नेता और एटक के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों का भारी शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई संस्थानों में मजदूरों को न तो समय पर उचित मानदेय दिया जा रहा है और न ही उन्हें पेमेंट स्लिप उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नहीं, पेमेंट स्लिप की मांग करने पर मजदूरों को काम से हटा दिया जाता है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और अन्यायपूर्ण है।अंबुज ठाकुर ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.