ट्रेड फेयर में मक्के और मोटे अनाज के उत्पादों की बढ़ी मांग
गोंडा, सितम्बर 28 -- गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) का नोएडा ट्रेड फेयर में स्टाल खरीदारों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टाल पर मक्के और मोटे अनाज से तैयार विभिन्न उत्पादों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। एफपीओ के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने बताया कि स्टाल पर मल्टीग्रेन आटा, कोदो, रागी, सांवा और मक्के से तैयार कॉर्नफ्लेक्स व पॉपकॉर्न समेत अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते मोटे अनाज से बने उत्पादों को लेकर लोगों में विशेष रुचि दिखाई दे रही है। ट्रेड फेयर में देश के विभिन्न हिस्सों से कारोबारी और खरीदार पहुंच रहे हैं। एफपीओ के उत्पादों को मिल रही प्रतिक्रिया से किसानों को अपने उत्पादों के लिए स्थानीय बाजार से बाहर भी बेहतर बाजार मिलने की उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.