नई दिल्ली, फरवरी 17 -- India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैक्स को कम करने जा रहा है। हाल ही में भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि यह समझौता कब से लागू होने की संभावनाएं हैं। भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को बताया है कि इस डील को कराने में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे। उनके इस दौरे पर समझौते की शर्तों पर कानूनी मुहर लगानी की उम्मीद है। वाणिज्य सचिव ने इस दौरान यह भी बताया कि अमेरिका संभवतः इसी हफ्ते की शुरुआत में, इंडियन मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट पर 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर देगा। उन्होंने एक बयान में कहा, "संयुक्त बयान उस फ्रेमवर्क एग्रीमेंट से जुड़ा है जो भारत औ...