शामली, मई 1 -- शामली। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष चौ. निखिल खैवाल के नेतृत्व में देश की राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विभिन्न ट्रेड डील और मुक्त व्यापार समझौतों का विरोध जताया। किसान नेताओं का कहना था कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए जा रहे अथवा प्रस्तावित व्यापार समझौते किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि देश का किसान पहले से ही बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य का अभाव, प्राकृतिक आपदाओं और कर्ज के बोझ जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश दिया गया तो इससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। विदेशों में खेती ...