ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने दिया ज्ञापन
हल्द्वानी, जुलाई 20 -- कालाढूंगी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में सोमवार को कालाढूंगी क्षेत्र के किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम सुधीर कुमार के माध्यम से जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। किसानों ने मांग की कि भारत सरकार अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को निरस्त करे। उनका कहना है कि इस समझौते से देश के 80 प्रतिशत किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। इसके अलावा सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी जल्द लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन ने जिले में नियमित रूप से कृषक बंधु बैठक आयोजित करने और इसकी अधिसूचना की प्रति संगठन को उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय पर किसान आज करेंगे प्रदर्शन इसके अलावा दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.