बागपत, मार्च 3 -- दाहा। चौगामा क्षेत्र में अमेरिका से हुई ट्रेड डील समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठनों ने जगह-जगह अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी कर गन्ने की होली जलाई। किसानों ने चेतावनी दी कि अभी तो यह लड़ाई सांकेतिक है। आंदोलन भी शीघ्र शुरू करेंगे। चौगामा क्षेत्र में मांगरौली,भड़ल, दाहा आदि गांवों में किसानों ने ट्रेड डील का विरोध करते हुए जगह-जगह गन्ने की होली जलाई। किसानों ने अमेरिका से किए गए कृषि समझौते को रद्द करने की मांग की। किसानों ने बताया कि गन्ने का बकाया भुगतान पूर्ण मय ब्याज के कराया जाए। गन्ने का ढुलाई भाड़ा एवं जूना कटौती बंद की जाए, गन्ने के भाव की भरपाई बोनस देकर की जाए, घरेलू बिजली बिल माफ की जाए। बेसहारा गोवंशों से किसानों को निजात दिलाई जाए। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह नहर परियोजना को पूरा कर सभी शाखाओं में पानी छुड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.