बागपत, फरवरी 14 -- बागपत। आम आदमी पार्टी शनिवार को ट्रेड डील के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए ट्रेड डील में हस्तक्षेप करने की मांग की। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि यह डील किसान और देश विरोधी है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील से किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से इस डील को तत्काल स्थगित करने और संसद में विस्तृत चर्चा कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने दोहराया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.