ट्रेड्स कप हॉकी: उद्घाटन मुकाबले में रुद्रपुर ने आगरा को हराया
नैनीताल, जून 4 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के डीएसए मैदान में ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गुरुवार को उद्घाटन मुकाबले में ऊधमसिंह नगर हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने सुखजीवन हॉकी क्लब आगरा को 3-1 पराजित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ऊधमसिंह नगर हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। पहले हाफ तक रुद्रपुर की टीम 2-1 की बढ़त बनाए रही। हाफ टाइम के बाद रुद्रपुर ने एक और गोल दागकर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया। रेफरी मनीष द्विवेदी, रवि जायसवाल रहे। तकनीकी समिति में रोहित साह, राजेश साह, दीपक साह, ललित साह, कैलाश बोरा रहे। उद्घोषक मनोज कुमार रहे। आज शुक्रवार को कोहिनूर हॉकी क्लब पीलीभीत-चांदपुर हॉकी क्लब, सीबी क्लब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.