नई दिल्ली, फरवरी 3 -- आज के समय में हेल्दी स्नैक ढूंढना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ज्यादातर स्नैक्स या तो डीप फ्राइड होते हैं या फिर ज्यादा तेल और मैदा से बने होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में दाल फरा एक ऐसा पारंपरिक देसी स्नैक है, जो स्वाद और सेहत - दोनों का परफेक्ट बैलेंस देता है। खास बात है कि इसे ना तो डीप फ्राई किया जाता है और ना ही इसमें ज्यादा तेल की जरूरत होती है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश की यह लोकप्रिय रेसिपी उबली और पीसी हुई दाल से तैयार की जाती है और इसे तलने के बजाय स्टीम किया जाता है। यही वजह है कि यह पेट पर हल्का, आसानी से पचने वाला और पोषण से भरपूर होता है। चाहे वजन कम करना हो, शाम की भूख को कंट्रोल करना हो या बच्चों के लिए हेल्दी ऑप्शन ढूंढना हो - दाल फरा हर लिहाज से एक बेहतरीन विकल्प है। जानें इस...