मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर एक महिला समेत दो लोगों से 36.46 लाख रुपए की ठगी कर ली। दोनों से साइबर ठगों ने विभिन्न बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कराया था। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नई मंडी निवासी सोनम कुच्छल ने साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसे 17 जनवरी को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। उसके बाद ग्रुप पर एक लिंक भेजा गया। उसके ग्रुप एडमिन ने लिंक को ज्वाइन करने के लिए कहा। उसके बाद लिंक खोलने के बाद उसके मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया गया और ऑनलाइन ट्रेडिंग पर इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। उसके स्टोक खरीद व बेचने के बारे में जानकारी दी गयी है। उसके बाद उसका मोबाइल पर प्रोफिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.