बरेली, अगस्त 13 -- बरेली। ट्रेडिंग एप में निवेश कर अच्छा मुनाफा कराने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के ठगों ने 11.10 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की 8 लाख 62 हजार 365 रुपये की रकम वापस करा दी। पुलिस ने मनी ट्रेल का पीछा करते हुए रकम को पीड़ित के खाते में वापस कराया है। शेष धनराशि को वापस कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली में बिहारीपुर क्षेत्र निवासी मोहित रस्तोगी ने 17 अक्तूबर को इस बारे में साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के जरिये ट्रेडिंग एप में अच्छा मुनाफा देने का लालच दिया गया। इसके बाद उन्हें ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर अलग-अलग खातों में 11 लाख 10 हजार रुपये जमा करा लिए गए। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो साइ...