ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 12 लाख का साइबर फ्राड
बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। साइबर जालसाजों ने ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों रुपये का फ्राड कर लिया। जालसाजों ने ऑनलाइन संपर्क कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का ऑफर दिया। अपनी बातों में उलझा कर थोड़ा-थोड़ा कर 12 लाख रुपये का फंड ट्रांसफर करा लिया। बाद में पीड़ित ने जब निवेश की गई धनराशि को निकालना चाहा तो पता चला कि उनके साथ फ्राड हुआ है। प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले रिंकू यादव ने साइबर क्राइम थाने में शिकायती-पत्र दिया है। इसमें बताया है कि उन्हें ऑनलाइन माध्यम के जरिए निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का ऑफर दिया गया। अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद जगाकर जालसाजों ने अपनी बातों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.