सहारनपुर, अप्रैल 2 -- थाना साइबर क्राइम पुलिस ने कपड़ा कारोबारी से ट्रेडिंग के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 25 हजार की नगदी, विदेशी करेंसी, 13 चेक बुक, स्मार्ट फोन और टैब सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 16 फरवरी को देहात कोतवाली क्षेत्र में कुष्ठ आश्रम के सामने स्थित फर्म मंगलम एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अंशुल गुप्ता ने थाना साइबर क्राइम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने कारोबारी से 1.31 करोड़ रुपये का निवेश कराया था। इसके साथ ही कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच भी दिया था। साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले म...