फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- पुणे मुम्बई के एक युवक ने उधारी के नाम पर 44 लाख रुपए वापस नहीं लौटाए। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकोहाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उदय चन्द्र सिंह पुत्र जगपति सिंह निवासी महेश्वरीपुरम का बेटा शिवेन्द्र सिंह पूना में आई टी में नौकरी करता है। उसके बेटे के मित्र भूपेश पुत्र अशोक दीक्षित ने ट्रेडिंग कार्य से पचास लाख रुपया की सहायता मांगी। साथ ही हर माह एक लाख पचास हजार रुपया लाभ सहित वापस करने का वायदा किया। व्यापारिक लाभ की खातिर पीड़ित ने बैंक से 14 मई 2025 को 5 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के खाते आईसीआईसीआई बैक शाखा कोरेगाँव पार्क पूना में भेजे। उसके बाद 45 लाख रुपए भी ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है...