आगरा, मार्च 1 -- साइबर जालसाजों ने 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को बीटीसी क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 60 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित कृष्ण गोपाल शर्मा, निवासी परशुराम नगर शाहगंज की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ड़ित ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर 2024 में उनके फेसबुक अकाउंट पर 'अन्ना' नाम से मैसेज आया। बातचीत बढ़ी तो अतिरिक्त आय का लालच दिया गया। आरोपित ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताया और एक व्हाट्सएप नंबर साझा किया। इसके बाद 'मिया' नामक महिला ने उनसे बातचीत की और मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाया। उन्हें एक ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ा गया। लिंक के माध्यम से ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया गया। वॉलेट बनवाकर विभिन्न यूपीआई आईडी पर रुपये ट्रांसफर कराए गए। बदले में ट्रेडिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.