फरीदाबाद, अप्रैल 28 -- पलवल,अजित कुमार। ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने सर्राफा व्यापारी से करीब 3 करोड़ रुपये ठग लिए। शिकायत के अनुसार विक्रम सिंह को अज्ञात व्यक्ति ने अल्फा एलायंस आर्बिट्रेज ट्रेडिंग और वेल्थ क्लब जी-10 नामक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। इन ग्रुप्स को संचालित करने वाले लोग खुद को विदेशी संस्थागत निवेशक और शेयर बाजार विशेषज्ञ बताते थे। उन्होंने पीड़ित को 7 सप्ताह का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया और मार्क सीएम नामक ऐप इंस्टॉल करवाया। इसी ऐप के माध्यम से निवेश और ट्रेडिंग कराई जाती थी। शुरुआत में ठगों ने छोटे-छोटे निवेश पर अच्छा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता। इसके बाद उन्होंने 10 प्रतिशत से लेकर 300 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच देकर लगातार अधिक पैसा निवेश करने के लिए दबाव बनाया। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में मुनाफे का सपना दिखाकर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.