ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ लाख का फ्राड
बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ लाख रुपये के फ्राड के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रानीपुर लाद निवासी अमन द्विवेदी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह तीन माह पूर्व से पंकज भारद्वाज कम्पनी से जुड़ा है। आरोप है कि विपक्षी ने ट्रेडिंग के नाम पर उनसे पंकज भारद्वाज कम्पनी स्तर से भेजे गए क्यूआर भेजा। इस पर विशाल मीना नाम प्रदर्शित हो रहा था। इस क्यूआर पर कई बार में कुल एक लाख 50 हजार 898 रुपया मंगाकर ऑनलाइन ठगी कर ली गई। बाद में साइबर ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दुबौलिया पुलिस ने संबंधित कम्पनी से जुड़े अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.