प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। साइबर शातिरों ने शहर के व्यापारी को ट्रेडिंग के कारोबार में अधिक लाभ होने का लालच देकर 57 लाख रुपये हड़प लिए। जानकारी होने पर व्यापारी ने रुपये वापस मांगा तो इनकार कर दिया गया। मामले में साइबर थाने में शिकायत के बाद रुपये लेने वालों के खाते के 12 लाख रुपये होल्ड कर दिए गए हैं। शहर के चौक में रहने वाले व्यापारी अर्पित खंडेलवाल से करीब छह माह पहले एक व्यक्ति ने संपर्क कर ट्रेडिंग के कारोबार में रुपये लगाने के बाद अधिक फायदा होने का लालच दिया। इस दौरान अर्पित ने उसे करीब 57 लाख रुपये दे दिया। बाद में अर्पित को वायदे के अनुसार रुपये नहीं मिले तो वह तकादा करने लगे। इस पर लोगों ने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। अर्पित ने भुगतान के विवरण के साथ मामले में साइबर थाने में शिकायत की। साइबर थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.