कन्नौज, फरवरी 4 -- कन्नौज। साइबर ठग ने युवक को ट्रेडिंग का लालच देकर झांसे में ले लिया। उसे अपने जाल में फंसा कर करीब साढ़े नौ लाख की ठगी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मंडी बाजार के रहने वाले प्रवीण कुमार को मोबाइल फोन पर मैसेज कर एक युवक ने अपने झांसे में लिया। उसे ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बताया कि वह उसे लाखों का फायदा करवा देगा। ठग ने उसे 56 लाख रुपये का लालच दिया और उसे एक ट्रेडिंग के ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें पहले उससे 18 हजार रुपये जमा कराए। 18 हजार रुपये के हिसाब से ट्रेडिंग का कुल 65 हजार डालर उसे बताया गया। लालच में आकर उसने नौ लाख 50 हजार रुपये क्यूआर कोड से जमा किए। रुपये देने के बाद उसे ब्लाक कर दिया गया। आरोपित ने दोबारा दूसरे नंबर से काल की और 86 हजार रुपये मांगे। तब युवक को ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.