संतकबीरनगर, मई 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पुरानी तहसील खलीलाबाद के रहने वाले एक युवक को जालसाज ने ट्रेडिंग कंपनी में रकम लगाने पर 05 प्रतिशत महीने के हिसाब से लाभ होने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर जालसाज ने वापस नहीं करने की धमकी दी। कोतवाली में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जालसाज पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर को जांच सौंपी है. यह भी पढ़ें- मुनाफे का झांसा देकर 85 लाख रुपये ठगेआरोप और धोखाधड़ी पुरानी तहसील खलीलाबाद के रहने वाले आकाश कुमार पुत्र जोगेंद्र प्रसाद का आरोप है कि उसका संपर्क नगर पालिका खलीलाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक से हुआ। उक्त युवक ने उसे एक ट्रेडिंग कंपनी का जिक्र किया और युवक के माध्यम से पैसा लग...