ट्रेडिंग ऐप में निवेश के नाम पर कारोबारी से 10.85 लाख की ठगी
नोएडा, जून 17 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 10.85 लाख रुपये ठग लिए। एक युवती ने व्हाट्सऐप के जरिये पीड़ित को फंसाया। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसरख निवासी शिव कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक युवती ने व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क किया। युवती ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग से अच्छा लाभ कमाने का लालच दिया और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पीड़ित का एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खुलवाया गया। आरोपियों के कहने पर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में कई बार रकम ट्रांसफर की। उन्होंने 24 दिसंबर को 10 हजार रुपये, 29 दिसंबर को 50 हजार रुपये, नौ जनवरी को दो लाख रुपये, 13 जनवरी को दो लाख रुपये और 14 जनवरी को 6.25 ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.