ट्रेडिंग ऐप के झांसे में फंसकर इंजीनियर ने26.80 लाख रुपये गंवाए
नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-49 निवासी एक इंजीनियर से 26.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले पीड़ित को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, जहां शेयर और निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया। इसके बाद प्ले स्टोर से मिलता-जुलता एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराते रहे। जब पीड़ित ने मुनाफे की राशि निकालने का प्रयास किया तो ऐप बंद हो गया और व्हाट्सएप ग्रुप भी डिलीट कर दिया गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में भी तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Big Alert: MCX के नाम पर हो रही ठगी, जयपुर में ठगों ने जमाया डेरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.