देहरादून, मार्च 21 -- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए दो पक्षों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया। चुनाव पांच पदों पर होना है जिसमें दो पक्ष आमने सामने हैं। चुनाव का मतदान आगामी 27 मार्च को राधाकृष्ण मंदिर सभागार में प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव के तहत नामांकन की अंतिम तिथि को दो पक्षों ने अपने अपने पैनल के साथ नामांकन किया। पहले पक्ष ने दोपहर एक बजे ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन किया जिसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुनील सोनकर ने पैनल के साथ नामांकन किया। महामंत्री पद पर सुरेश गोयल, उपाध्यक्ष पर शानू वर्मा, कोषाध्यक्ष पर देवेंद्र बिष्ट व सहसचिव पद पर अंजुम ने नामांकन किया। इस मौके पर सुनील सोनकर ने व्यापारियों के मुद्दों ...